कामकाज छोड़कर पानी लाने में लगे दरबई के ग्रामीण

Seoni me pani ki kami

सिवनी। जिले के छपारा जनपद के अंतर्गत आने वाले दरबई ग्राम के लोगो द्वारा बीते कई दिनों से पानी के लिए दर दर भटना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा एक से लेकर दो किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। पानी के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों तथा प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है।

ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत में पानी की टैंकर खराब पड़ा हुआ है जबकि पानी की समस्या को लेकर जिला स्तर तक भी शिकायत कर दी गई है लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला। हालांकि नजरिया यह है कि काम काज छोड़कर छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजन भी पानी लाने में लगे हुए हैं।