विदिशा में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का होली मिलन समारोह आयोजित

विदिशा। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का होली मिलन समारोह विट्ठल नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में आयोजित हुआ जिस दौरान पहुंचे सीएसपी विकास पांडे तथा जिला शिक्षा अधिकारी का संघ पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघ की महिलाओं तथा पुरूष वर्ग ने शुभकामनाएं देते हुए आगामी 10 मार्च को हाली के अवसर गुलाल की होली खेली।

इस दौरान श्री परशुराम सर्व ब्रह्मण संघ जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक, कंचन शर्मा, सुषमा बिरथरे, शशि सिलाकारी, सीमा शर्मा, शिखा शर्मा, रागिनी शर्मा, डाॅ आरती शर्मा, पलक भार्गव, दीपिका शर्मा, विनीता शर्मा, शिवानी शर्मा, अंजली तिवारी, नीलम पांडे, मधुसूदन पचैरी, संदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनोज पालिया, मनोज शर्मा, कुलदीप शर्मा, शुशील शर्मा तथा आकाश चैबे उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author