इंद्रा काॅम्पलेक्स रहवासी बोले माता रानी की स्थपना से सिद्ध हुआ स्थान

Indra Complex Vidisha

विदिशा। नगर के इंद्रा काॅम्पलेक्स में माता की झांकी लगाई गई वहीं नवरात्रि के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन कराया गया जिसमें लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। बताया गया कि विगत 34 वर्षों से इसी जगह पर माता रानी की झांकी लगाई जाती आ रही है जिसके कारण अब यह जगह सिद्ध हो चुकी है। बताया गया कि समिति कार्यकर्ता ने मन्नत मांगी थी जिनकी मन्नत पूरी होने पर एक ही कार्यकर्ता के व्यय पर मूर्ती को विराजमान किया गया। जानकारी दी गई कि यह माता का ही प्रताप है कि इंद्रा काॅम्पलेक्स के सभी रहवासियों के बीच भायचारा कायम है।

DOWNLOAD