जबलपुर में कांग्रेस की आक्रोश रैली, पुलिस से हुई झड़प

जबलपुर। कृषि कानून हटाने सहित पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में जबलपुर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छड़प भी देखने को मिली। कलेक्ट्रेट का घेराव करने के प्रयास के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोका जिस दौरान बल प्रयोग कर पुलिस ने कांग्रेसियों को नाकामियाब किया जिसके साथ ही कुछ लोगों को अभिरक्षा में भी लिया गया। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीवी, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस नेता एवं विधायक मौजूद रहे।

  • पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में वृद्धि पर विरोध
  • जिला कलेक्ट्रेट के घेराव का प्रयास किया गया
  • पुलिस ने किया वाॅटर कैनन का प्रयोग

You May Also Like

More From Author