अमरवाड़ा महिला मंडल ने राम मंदिर के लिए भेंट की 11 हजार 111 रूपए की राशि

Amarwara Women group gave 11 thousand rupee for ram mandir nirman

छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में हर वर्ग अपना सहयोग दे रहा है। श्री राधाकृष्ण बालाजी महिला रामायण मंडल ने 11 हजार 111 रुपए की समर्पण निधि भेंट की जिस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री ललित पारधी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, आरएस पटेल, संतु मिश्रा, शैलेंद्र पटेल सहित समर्पण निधि अभियान में सहयोग कर रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। वहीं 27 फरवरी को निधि संग्रहण अभियान का समापन होगा।

  • अमरवाड़ा में चलाया जा रहा समर्पण निधि अभियान
  • विश्व हिंदू परिषद केपदाधिकारी मौजूद रहे
  • 27 फरवरी को अभियान का समापन होगा