मोहम्मदाबाद में आलू व्यापारी ने खुद को मारी गोली

mohammadabad farrukhabad

फर्रुखाबाद – मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक आलू व्यापारी ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए तमंचा भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सहसापुर निवासी अमित नामक आलू व्यापारी ने खुद को तमंचे से सर में गोली मारकर आत्महत्या की है।

https://youtu.be/nFK-f8zVOPw

  • व्यापारी ने खुद को तमंचे से सर में गोली मारी
  • कर्ज बताया जा रहा आत्महत्या का मुख्य कारण
  • मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की
  • ग्राम सहसापुर का निवासी बताया जा रहा मृतक

परिजन ने बताया कि आलू किसानों और कोल्ड मालिकों का लाखों रूपए कर्ज होने के कारण आत्महत्या मुख्य वजह बताई जा रही है। हालांकि थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।