कन्नौज। एक दुर्घटना में अपने हाथ गवाने के बाद 14 वर्षीय गोपाल दीक्षित ने अपने पैरों का सहारा लेकर आगे का जीवन यापन करने की ठानी है जिस बच्चे के कार्य को देखकर अब लोग भी हौसलाअफजाई कर रहे हैं। दरअसल कन्नौज जिले के जलालाबाद गांव निवासी 14 वर्षीय गोपाल ने 11 हजार केवी विद्युत लाईन की चपेट में आने के बाद अपने दोनों हाथ गवा दिए थे लेकिन यह घटना गोपाल के हौसले को कम नहीं कर सकी और गोपाल ने पैरों से लिखने में महारथ हासिल की।
गोपाल अपने पैरों की मदद से लिखाई पढ़ाई के साथ सभी काम करलेते हैं जबकि कुछ कामों में दिक्कत भी होती है लेकिन गोपाल को उनके हौसले के आंगे सभी काम आसान से लगते हैं, और अब भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने हुनर को साबित भी कर दिखाया है।
गोपाल के चाचा ने बताया कि 2008 में बिजली के ट्रांस्फाॅमर के करंट की चपेट में आने से गोपाल गंभीर रूप से झुलसा था जिसको उपचार के दौरान दोनों हाथ गवाने पड़े। हालांकि गोपाल के आत्मनिर्भर बनने के लिए परिवार का सहयोग मिल रहा है।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More