कन्नौज में BJP और SP कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर चले पत्थर

live fight in up

कन्नौज। जिले में सहकारिता बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान सपा और भाजपा के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। वहीं मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस के सामने ही कुछ उपद्रवी जमकर पत्थरबाजी कर रहे हैं, ऐसे में पुलिस उपद्रवियों को रोकने की बजाय बेबसी से सिर्फ अपनी सुरक्षा करती नजर आई।

  • दोनों ओर से जमकर हुई पत्थरबाजी
  • भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद

  • हंगामा करने वालों पर केस दर्जः पुलिस अधीक्षक
  • कुछ लोगों को चिंहित किया गयाः पुलिस अधीक्षक

इस मामले में कन्नौज एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जो लोग हंगामा कर रहे थे उनके खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया जिनमें से कुछ लोगों को चिंहित किया जा चुका है। वहीं अलग-अलग तरह से वीडियो वायरल होकर आ रहे हैं जिन सभी वीडियो को साक्ष्य के तौर पर एकत्रित किया जा रहा है और मामले में उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।