संजय सरोवर बांध के 10 गेट खुले, सिवनी में जलमग्न मुए कई क्षेत्र

sanjay sarovar bandh seoni

सिवनी। बारिश का कहर चारों ओर इस कदर बरपा है कि लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है। जिले के लगभग सभी नदी नाले उफान पर हैं। लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है, घरों एवं मंदिरों के अंदर भी पानी समा गया है जिसके कारण रातभर लोग अपने घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।

  • पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश
  • रहवासी क्षेत्रों में भराया पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • संजय सरोवर बांध के 10 गेट खोले गए
  • जिला प्रशासन सर्तक, राहत कार्य जारी

बात करें एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के डैम की तो सिवनी के संजय सरोवर बांध के 10 गेट खोले जा चुके हैं। वही लखनादौन के ग्राम सागर में मनरेगा योजना से लगभग 87 लाख रुपए से निर्मित बांध भी टूट चुका है। हालांकि प्रशासन ने एहतियाती तौर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है, और राहत कार्य जारी है।