विकास दुबे एनकाउंटर, यूपी पुलिस जिंदाबाद के लगे नारे

saurikh bjp

कन्नौज। 5 लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे के कानपुर में एनकाउंटर के बाद कन्नौज जिले के सौरिख में बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। दरअसल उत्तरप्रदेश पुलिस सहित एसटीएफ टीम द्वारा विकास दुबे का एनकाउंटर करने पर पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजन सैनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/zjOHNGkGAGc

  • सौरिख में बीजेपी नेता कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
  • भाजपाईयों ने ‘यूपी पुलिस जिंदाबाद’ के नारे लगाए
  • एनकाउंटर को जात से जोड़कर ना देखा जाएः भाजपाई

बता दंे कि कानपुर जनपद के बिकरु गांव में कुछ दिन पूर्व 8 पुलिस कर्मियों को मारने के बाद बने 5 लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को एसटीएफ पुलिस व उत्तरप्रदेश पुलिस संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।