भाई बहन की हत्या करने वाला कौशाम्बी पुलिस की गिरफ्त में

Kaushambi SP Abhinandan Kumar

कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस ने सनसनी खेज डबल मर्डर का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बतादें कि पश्चिम शरीरा थान क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव में बीते दिनों हुए हत्या कांड का खुलासा हो चुका है। कौशाम्बी एसपीअभिनंदन कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस के अनुसार शीला नामक युवति  का बीते एक वर्ष से गंगा प्रसाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वहीं शीला का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने की बात पर आरोपी गंगा प्रसाद ने युवति के घर पहुंचकर उसके भाई सहित युवति की अवैध तमंसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

DOWNLOAD