Kaushambhi | कौशाम्बी : जिले की पुलिस ने एक जानवर से भरी गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोखराज पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर सिहोरी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक ट्रक में लदे 18 अदद गौवंश को बरामद कर चालक को मौके पर ही धर दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आये चालक ने बताया किया वह फतेहपुर जिले के खागा इलाके से बंगाल जा रहा था। वहीं दूसरी ओर चालक ने खुलासा किया है कि कानपुर के चकेरी थाने से बर्खास्त सिपाही सुशील मिश्रा भी इन मामलों में लिप्त है। इस जानकारी के बाद कोखराज पुलिस ने चालक को नामित करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Related Posts
सराय अकील में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन
सराय अकील। कौशाम्बी जिले के सराय अकील स्थित शिवशक्ति धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है…
भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, कौशाम्बी के दुर्गापुर का मामला
कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव का है जहां जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने अपने चाचा को…
नेवादा में आवास योजना लाभार्थियों से लिए 11 हजार रूपए
कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को गुमराह कर रूपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। बता…

