नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस वीडियो में उपमा बनाने का तरीका बताएंगे। यह उपमा आप अपने परिवार को सुबह नाश्ते के समय या जब कभी भी हलकी भूख लगे तो बनाकर सर्व कर सकते हैं….
उपमा बनाने के लिए सामग्री,
रवा – 250 ग्राम
पानी – 750 मिली ‘रवा का तीन गुना‘
देशी घी – 2 चम्मच
तेल – 50 ग्राम
धुली उड़द दाल – 1 चम्मच
मैथी दाना – आधा चम्मच
राई/सरसों – लगभग एक चम्मच / 5 ग्राम
हरी मिर्च – 4 से 5 बारीक कटी हुई
कढ़ी पत्ता – 15 से 20
मटर के दाने – 20 से 25 ग्राम
गाजर – एक छोटी
शिमला मिर्च – एक मीडियम साइज
फली दाने – 50 ग्राम
हरा धनिया एक चम्मच बारीक कटा हुआ
उपमा बनाने की विधि,
एक कढ़ाई में दो चम्मच देशी घी लेकर उसमें 250 ग्राम रवा डाले एवं सुनहरा होने व खुशबू आने तक धीमी आंच पर भून लें। भुनने के बाद इस रवा को निकालकर किसी बर्तन में रख लें।
अब इसी कढ़ाई में लगभग 50 ग्राम रिफाइन्ड तेल लेकर गरम कर लें, और अब इसमें राई, कढ़ी पत्ता डालें। राई चटकने पर इसमें हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, मटर और यदि उपलब्ध हों तो फली दाने डालकर अच्दी तरह से भून लें। यह सब्जियां भूनने पर लगभग आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर एवं आधा चम्मच गरम मसाला पावडर मिलाकर 750 मि ली पानी मिलाएं और इसको तेज आंच पर उबालें। सब्जियां पकने पर अपने स्वादअनुसार नमक मिला दें, और भून कर रखा हुआ रवा धीरे धीरे कर मिलाएं जिससे की इसमें लम्पस ना बनें। तेज आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 2 मिनट इसे पकाएं आपके उपमा की कंसिस्टेंसी आ जाएगी। अब उपमा को किसी प्लेट या सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कटे हुए हरा धनिये से सजा दें।
आपका स्वादिष्ट उपमा बनकर तैयार है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More