यूपी में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर केस दर्ज, ये है पूरा मामला – FIR Against Gauri Khan

Case filed against Shah Rukh Khan's wife Gauri Khan in UP

FIR Against Gauri Khan : एक्टर शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) पर उत्तरप्रेदश के लखनऊ (Lucknow) में एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि सुशांत गोल्फ सिटी थाने (Sushant Golf City Police) में गौरी के साथ तुलसियानी अपार्टमेंट (Tulsiani Apartment) के अनिल कुमार तुलसियानी और महेश तुलसियानी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. मामला अपार्टमेंट में एक फ्लेट खरीदी से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस से शिकायत करने वाले व्यक्ति ने अपार्टमेंट में फ्लेट खरीदी के लिए 86 लाख रूपए देने की बात कही है. और पैसे दिए जाने के बाद फ्लेट नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई. दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) में अपार्टमेंट के मालिक अनिल कुमार तुलसियानी और महेश तुलसियानी सहित एक्टर शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान का नाम भी शामिल है. शिकायत ये भी की गई है कि कम्पनी की ब्रांड एम्बेस्डर गौरी खान से प्रभावित होकर ही ये फ्लेट खरीदा था, लेकिन पैसे देने के बाद भी फ्लेट नहीं मिला.