UP Kanwar Yatra: उत्तरप्रदेश में कांवड़ यात्रा पर सरकार की नज़र, व्यवस्थाओं को लेकर आदेश जारी

kanwar yatra

UP Kanwar Yatra: उत्तरप्रदेश से गुजरने वाले शिव भक्त कांवड़ यात्रियों के लिए योगी सरकार की ओर से रूल्स जारी किए गए हैं. सरकार की ओर से कुछ चीजों पर पाबंदियां भी लगाई हैं. प्रमुख सचिव की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक कांवड़ यात्रा में 12 फीट से ऊंची कांवड़ और भाले या त्रिशूल नहीं ले जाने की बात का जिक्र किया गया है. इसके साथ ही खास तौर पर यात्रा के दौरान अश्लील गाना न बजाने की हिदायत दी गई है. इस पर प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी. इसके साथ ही यात्रा के दौरान कांवड़ियों के साथ व्यवहार से जुड़े मुद्दे और भंडारे के दौरान प्रसादी वितरण की व्यवस्था को लेकर भी कांवड़ संघों से जुड़े लोगों के साथ बात कर सहमति दर्ज की गई है.

kanwar yatra