यूपी की योगी सरकार ने कर ली है धान खरीदी की तैयारी

YOgi Adityanath

लखनऊ, 13 सितम्बर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी की योगी सरकार ने बड़ी पहल की है. योगी सरकार ने किसानों से धान खरीदने की तैयारी कर ली है जिसके तहत 70 लाख मैट्रिक टन धान खरीदा जाएगा. सरकार के मुताबिक सामान्य धान ₹1940 में खरीदने का प्रस्ताव है जबकि ग्रेड-ए का धान ₹1960 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा.

दरअसल देश भर में तीन कृषि कानूनों को लेकर बीते कई माह से किसान संगठन आंदोलनरत है जिसको लेकर केंद्र सरकार ने बीते दिनों MSP में बढ़ोतरी कर किसानों को राहत दी थी. वही आप उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में यह पहल करते हुए उनके वोटों को साधने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं.