अलीराजपुर अस्पताल की व्यवस्थाओं में दिखी लापरवाही, विधायक बोले सिस्टम सुधारेंगे

Alirajpur – मध्य प्रदेश में 15 वर्षों के बाद सत्ता में वापस आई कांग्रेस पार्टी के विधायक इन दिनों काफी सख्ता रवैया अपना रहे हैं और सिस्टम को सुधारने में लगे हुए हैं। बता दें कि अलीराजपुर कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जहां कई लापरवाही देखी गईं। विधायक ने बताया कि साफ सफाई, खानपान तथा विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है जबकि सुधार के लिए लगभग 6 दिन पहले टाइम भी दिया था लेकिन सुधार नहीं हुआ है और अब डाॅक्टरों की मीटिंग लेंगे जवाब मांगा जाएगा। हालांकि सिस्टम खराब है उसको ठीक करने की बात विधायक ने कही। VIDEO

Back To Top