लड़की को हुआ लड़की से प्यार, युवती गिरफ्तार

Girl Arrested for Kidnapping Minor Gir

अलीराजपुर। जिले में समलैंगिक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग युवती को बालिग युवती द्वारा घर से भगाया गया है जिसके बाद नाबालिग युवती के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने बालिग युवती को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जोबट एसडीओपी के समक्ष पहुंची युवतियों ने भी मीडिया को बताया कि वह शादी करना चाहती हैं।

जोबट एसडीओपी, आरसी भाकर ने बताया कि नाबालिग युवती के परिजन नेअपहरण का मामला दर्ज करा या था जिसके बाद बालिग युवती को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि मामला समलैंगिक संबंधो का है और देश की शीर्ष अदालत भी समलैंगिक संबंधो को लेकर अपना निर्माण साफ कर दिया है लेकिन एक अपह्रत युवती नाबालिग होने के कारण पुलिस ने आरोपी बालिग युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

DOWNLOAD