अनूपपुर उपचुनावः मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जारूकता

Anuppur Byelection 2020

अनूपपुर। विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सुबह से वोट डालने मतदाता पहुंचे, तो वहीं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पुलिस प्रशासन की निगरानी भी कड़ी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक एमएल सोलंकी ने अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • जिला अधिकारी भी निरंतर कर रहे भ्रमण
  • आजादी के पहले जन्मे मतदाता ने भी की वोटिंग
  • शांतिपूर्ण मतदान कराने पुलिस प्रशासन मुस्तैद

https://youtu.be/GdIcGMoto2U

वहीं दूसरी ओर एक खास तस्वीर मतदान केंद्र 70 से देखने को मिली जहां आजादी के पहले जन्मे मतदाता मनसुख लाल जी द्वारा अपने मताधिकारी का प्रयोग किया गया। जानकारी के मताबिक मनसुख लाल जी दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हे व्हील चेयर की सुविधा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।