बदनावर उपचुनावः वोटिंग करने पहुंच रहे मतदाता, जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

Badnawar Upchunav voting

धार। जिले की बदनावर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है जिसके लिए बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशियों ने मतदान किया। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भेसोला मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया तो वहीं तो कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल ने कानवन मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

  • लालोगों में वोटिंग को लेकर दिखी जागरूकता
  • बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह ने किया मतदान
  • कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल ने भी डाला वोट
  • जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही मतदान करने के लिए लोग पहुंचे रहे हैं। वहीं स्थिति का जाजया लेने के लिए जिला कलेक्टर आलोक सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह भी पहुंचे। वहीं इसी बीच मतदान केंद्र पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर मतदाता सेल्फी लेते भी दिखे।