अनूपपुर – विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए सीएम शिवराज सिंह चैहान ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पाली पहुंचकर सभा को संबोधित किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने है जिसके लिए 3 नवम्बर को वोटिंग होगी जबकि 10 नवम्बर को परिणाम घोषित होगा, और इसी परिणाम से तय होगा कि आखिर प्रदेश में किसकी सत्ता रहेगी। अनूपपुर जिले के ग्राम पाली पहुंचे सीएम शिवराज ने अपने संबोधन के दौरान अब तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कमलनाथ सहित कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।
https://youtu.be/M7S4qM8Ctrs
- अनूपपुर विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव
- 3 नवम्बर को वोटिंग,10 को आएगा परिणाम
- कांग्रेस के खिलाफ शिवराज सिंह ने भरी हुंकार
- सीएम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
