Anuppur Farmers Protest

अनूपपुर में धान खरीदी नहीं होने पर किसानों ने किया चक्काजाम

अनूपपुर। जिले में धान खरीदी न होने से परेशान किसानों ने चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक अनूपपुर के बरबसपुर धान खरीदी केंद्र का यह मामला है जहां लगभग तीन दिनों से धान खरीदी केंद्र के बाहर वाहन खड़े होने के बाद भी धान की खरीदी ना होने के कारण किसानों ने आक्रोश जताया। किसान ने बताया कि वाहनों की लम्बी कतार लगी होने के बाद भी अंदर प्रवेश नहीं कराया जा रहा है जबकि लाॅट नहीं उठ रही है। वहीं खरीदी ना होने की मुख्य वजह जगह की समस्या बताई जा रही है।

Back To Top