Maa Narmada Janmotsav

अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव की धूम, सीएम शिवराज भी पहुंचे

अनपपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ धार्मिक नगरी अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में तीन दिवसीय मां नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में शामिल हुए जिसके बाद 108 कन्याओं की पूजन एवं साधु-संतों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

https://youtu.be/dEW5WPRNwnw

  • मां नर्मदा जन्मोत्सव में शामिल हुए सीएम शिवराज
  • 108 कन्याओं की पूजन कर भोज कराया
  • मुख्यमंत्री ने किया साधु-संतों का सम्मान किया गया

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, सांसद हिमाद्री सिंह, मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिला कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

Back To Top