अमरकंटक विश्वविद्यालय में मीडिया कार्यशाला का सामपन

Amarkantak Anuppur

अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में पांच दिवसीय मीडिया कार्यशाला यूनिसेफ द्वारा आयोजित की गई जिसका समापन 8 फरवरी को हुआ। मीडिया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता जगत में बाल अधिकार को बढ़ावा देना तथा बाल समस्याओं को उजागर करने के साथ ही वास्तविक समाचारों के प्रकाशन पर जोर देना रहा। मीडिया कार्यशाला में विश्व स्तरीय मीडिया रिसर्च विद्वानों सहित अन्य विश्वविद्यालयों के विद्वान प्रोफेसरों द्वारा शिरकत की गई जहां समापन के मौके पर सहयोगियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।