अनूपपुर। मध्य प्रदेश के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ पहुंचकर कन्या शिक्षा परिसर भवन का लोकर्पण किया जहां इस दौरान स्कूली बच्चें ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। बता दें कि लगभग 27 करोड़ 46 लाख रूपयों की लागत से बने कन्या शिक्षा परिसर भवन का मंत्री द्वारा लोकार्पण कर सभा को संबोधित किया गया जहां इस दौरान अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह, कोतमा विधायक सुनील सराफ सहित जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर तथा पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
