अनूपपुर जिले में धूम धाम से मनाई गई होली

Holi Celebration

अनूपपुर। जिले में होली धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि जिले के लोगों ने आपसी भाईचारा, शांति, प्रेम, सौहार्द के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर एवं मित्रों से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी हुआ। वहीं इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की धरोहर फाग गायन का लुत्फ भी लोगों ने उठाया।