अभिषेक भार्गव ने लोकसभा चुनाव के लिए वापस ली दावेदारी

BJP Abhishek Bhargava

सुरखी। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के पुत्र और भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी वापस ले ली है। इस संबंध में अभिषेक भार्गव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वह पार्टी से नाराज नहीं है। भार्गव ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और नरेन्द्र मोदी के वंशवाद के बयान से वह काफी प्रभावित हुए। अभिषेक भार्गव ने बताया कि वह पार्टी से अनुरोध करते हैं कि उनहे लोकसभा चुनाव के लिए टिकट ना दिया जाएगी बल्कि उनकी जगह भाजपा के कर्मठ और लगनशील कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए।