अनूपपुर जिले की जैतहरी होटल अमन में देह व्यापार, 5 युवतियां पकड़ाई

sex racket anuppur

अनूपपुर। जिले की एक होटल से पुलिस ने देह व्यापार की शिकयत मिलने पर दबिश देकर लगभग आधा दर्जन युवक युवतियों को अभिरक्षा में लिया है। अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने होटल अमन में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अनूपपुर ए एस पी, अभिषेक राजन ने बताया कि जैतहरी के होटल अमन पैलेस में अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 युवक तथा 5 युवतियों को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू की गई है।

https://youtu.be/udbc4Vyao1E

दरअसल बीते कई वर्षों से होटल अमन में देह व्यापार चलने की लगातार शिकायत के बाद भी जैतहरी थाना प्रभारी द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया, जिसके कारण उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, वहीं देह व्यापार की लगातार शिकायते मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए दो मार्च की दोपहर होटल अमन में छापामार कार्यवाही के लिए जैतहरी पुलिस की 15 सदस्यी टीम गठित की।