pushprajgarh kisan sangathan

लैमपस प्रबंधक के विरोध में विधायक निवास एवं थाने का घेराव

अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ में लैमपस प्रबंधक के स्थानांतरण को लेकर किसान संगठन एवं जयस सामाजिक संगठन द्वारा पुलिस थाना और विधायक निवास का घेराव किया गया है। बता दें कि रामयश शर्मा को आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित राजेन्द्रग्राम का प्रबंधकीय कार्य प्रभार देने के आदेश का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि रामयश शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से हटाने की मांग करते हुए रैली निकाली गई जिसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक फुन्देलाल सिंह के निवास सहित पुलिस थाने का घेराव किया गया।

  • विधायक निवास और थाने का किया घेराव
  • भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पद से हटाने की मांग

https://youtu.be/kEkNJ1zK_LU

Back To Top