अनूपपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली

Anuppur news

अनूपपुर। मतदाता जागरूकता का अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सतत रूप से चल रहा है। हर मतदाता तक पहुँच स्थापित करने में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों समेत स्वयंसेवी संस्थान, प्रबुद्ध नागरिक, जागरूक युवा सभी मतदाता जागरूकता के अभियान से जुड़ते जा रहे हैं। अनूपपुर के शासकीय तुलसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। यह रैली इंदिरा तिराहे से प्रारंभ हुई जो कि बस स्टेंड पहुंचकर समाप्त हुई जहां सभी सहभागियों को स्वीप नोडल सरोधन सिंह द्वारा मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।