हटा कांग्रेस नेता हत्याकांड मामला, पांच और आरोपी गिरफ्तार

Devendra Chaurasia Murder Case

दमोह। हटा के बहुचर्चित कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों में से 5 आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को दमोह, हटा,नोहटा, गैसाबाद और मड़ियादो थानों की टीम के संयुक्त प्रयासों से पकड़ा गया है। बता दें कि इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक कुल 16 आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि लगभग 12 आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को हटा में कांग्रेस नेता देवेंद्र चोरसिया की हत्या हुई थीं। जानकारी के मुताबिक पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह के परिजनों और, जिला पंचायत दमोह के अध्यक्ष पुत्र सहित 2 दर्जन लोगों पर हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है। हत्याकण्ड के बाद समूचे क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और बढ़ते दबाब के बीच कार्यवाही शुरू की।