मैहर में नवरात्रि के चलते उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Maihar Mata Mandir

सतना। जिले के मैहर में मां जगदंबे मां शारदा के दरबार में नवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के पावन पर्व पर माता का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं द्वारा धर्म का लाभ उठाया जा रहा है वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। बता दें कि मां शारदा शक्तिपीठासन के प्रधान पुजारी श्री श्री 108 देवी प्रसाद महाराज है।