कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगे, अशोकनगर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Ashoknagar BJP

अशोकनगर। भारतीय जनता पार्टी अशोकनगर के नेता कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। बता दें कि भाजपाईयों ने बड़ी संख्या में नगर के गांधी पार्क में धरना दिया जिसके बाद रैलीनिकालकर  सभी भाजपाई कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। भाजपा जिला महामंत्री सचिन चैधरी ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन किया क्योंकि किसानों की कर्ज माफी का वादा कर, कांग्रेस शासनकाल में आई है लेकिन अब सरकार अपना वादा पूरा करने में असक्षम साबित हो रही है।

DOWNLOAD