Ashoknagar Brahman Samaj

BJP सांसद ने DM पर की अशोभनीय टिप्पणी, अशोकनगर ब्राह्मण समाज ने किया विरोध

अशोकनगर। अशोकनगर में विगत दिनों भाजपा सांसद केपी यादव द्वारा जिला कलेक्टर मंजू शर्मा को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने सांसद का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। दरअसल भाजपा सांसद केपी यादव द्वारा विगत दिनों जिला कलेक्टर मंजू शर्मा को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे जहां कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर सांसद केपी यादव ने बयान दिया था कि पहले के सांसद के के कलेक्टर मेडम चरनचुम्बन करने पहुंची जाती थीं, इस बयान को लेकर अब सर्व ब्राह्मण समाज ने सांसद पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम अशोकनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

DOWNLOAD

Back To Top