गंजबासौदा में बढ़ा अपराधों का ग्राफ, अपराधी हुए बेखौफ

Ganjbasoda Police

गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा में बीति शाम चोरी और लूट की तीन घटनाओं ने साबित कर दिया कि अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेधड़क होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बढ़ते अपराध को देखते हुए हाल ही में पिछले थाना प्रभारी का ट्रांसफर कर शहर में तेजतर्रार छवि वाले थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया था लेकिन बीते दिन हुई चोरी की तीन घटनाओं से पता चलता है कि नवागत थाना प्रभारी वीरेंद्र झा को अब चोरों ने चनौती दे दी है।

दरअसल नगर में शाम के समय कॉलोनी में टहल रही महिला के गले से लुटेरों ने सोने की चेन खींच ली, वही रात के समय सुभाष चैक नेहरू चैक स्थित दो दुकानों से लाखों रूपयों की चोरी हुई है। हालांकि सटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों तथा पड़ताल कर चोरों की पहचान में लगी हुई है।

DOWNLOAD