बालाघाट में बाहर से आए 37 लोगों को होम आइसोलेट किया गया

IAS Deepak Arya

बालाघाट। जिले में स्वास्थ्य विभाग अमले ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए एतिहात बरतते हुए अब तक जिले में हजारों लोगों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें लगभग 600 लोगों को होम आइसोलेट किया गया जबकि अभी तक जिले में कोई व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं पाया गया।

जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से लगभग 37 लोग बालाघाट जिले में आए है जिन्हे होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि पांच लोगों को कोरोना का संदिग्ध होने पर जांच के लिए सेम्पल भेजा गया जिनमें से तीन की रिपोर्ट निगेटिव है जबकि दो की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया गया कि नियम पालन के लिए लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है जबकि नियम पालन नहीं करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।