Rajegaon Balaghat

कुए में दम घुटने से पिता-बेटे की मौत, बालाघाट के राजेगांव की घटना

बालाघाट। जिले के राजेगांव में कुआ की जहरीली गैस के कारण दो लोगों मौत होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे की कुए की जहरीली गैस के कारण मौत हुई है।

दरअसल किरनापुर थाना के रजेगांव की यह घटना है जहां कुए में मोटरपंप के पाईप में लिकेज को बाधने के दौरान यह हादसा हुआ।

वहीं मृतक की पहचान चुन्नीलाल और राजेश के रूप में हुई है जो कि पिता और बेटा बताए जा रहे हैं। हालांकि घटना की सूचना के बाद राजेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुए से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा।

Back To Top