बालाघाट में मनाई गई संत जगनाडे महाराज की जयंती

Sant Jagnade maharaj

बालाघाट। जिले के सामुदायिक भवन में एरांडेले तेली समाज संगठन वारासिवनी द्वारा जिला स्तरीय संत जगनाडे महाराज की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस अवसर पर एक शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस कार्यक्रम में तेली समाज जिला अध्यक्ष पूरनलाल कोल्हे, वारासिवनी अध्यक्ष अनिल देवहारे, डीडी कोल्ते, सूरज लाल करकाडे, रोमनलाल देवहारे, मानक नागेश्वर, तिलक करकाडे, युवराज देवहारे, नरेश तरारे, शंकर कोल्ते मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत जगनाडे महाराज के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया।

DOWNLOAD