बालाघाट के ग्राम पिपरिया में हुआ पौधारोपण
बालाघाट। जिले के ग्राम पिपरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य मनोज टेम्भरे के नेतृत्व में ग्राम सरपंच दौलतसिंह बिसेन, जनपद सदस्य ललित बंसोड सहित ग्रामवासियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
वारासिवनी जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपरिया में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए युवाओं ने पेड़ पौधों की महत्ता को जागृत करने के उद्देश्य से यह मुहिम चलाई है। जानकारी के मुताबिक पंचायत द्वारा ग्राम में खेल मैदान बनाया गया है जिसके आसपास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और छाया की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।