Gamblers video viral

घोड़ाडोंगरी में जुआरियों का वीडिया वायरल

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी में जुआरियों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो घोड़ाडोंगरी के झिल्पा नदी के पास का बताया जा रहा है जिस वीडियों में दर्जनों लोग पेड़ के नीचे बैठे दिख रहे हैं जिनके जुआ खेलने की बात कही जा रही है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कि घोड़ाडोंगरी पुलिस आखिर किस प्रकार से जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

  • झिल्पा नदी के पास का बताया जा रहा वीडियो
  • पेड़ के नीचे बैठकर जुआ खेलने का वीडियो में दावा
  • पेड़ के नीचे बैठे दिख रहे लगभग दर्जन भर लोग
Back To Top