ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने के बाद जमीन पर गिरा

viral video accident

बैतूल। जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ गया जिस दौरान करंट की चपेट में आने के बाद युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। दरअसल यह वीडियो सारणी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रांसफर पर चढ़ने के बाद विद्युत तारों से छेड़छाड़ कर रहा था जिस दौरान तार की चपेट में आने से जमकर फाल्ट हुआ और युवक कुछ फीट उपर से बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गया। तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं।

  • विद्युत तारों की छेड़छाड़ कर रहा था युवक
  • ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं
  • बैतूल जिले के सारणी का बताया जा रहा वीडियो
  • नीचे उतरने को कहते रहे पुलिसकर्मी और राहगीर
  • फाॅल्ट होने के बाद बेहोश होकर गिरा युवक

बताया जा रहा है कि यह युवक एक श्रमिक है जिसके ट्रांसफार्मर पर चढ़ने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जबकि वायरल वीडियो में युवक को पुलिसकर्मियों और राहगीर ट्रांसफार्मर से नीचे उतरने के लिए बार-बार कहते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि युवक को उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया।