ऊमरी पुलिस पर आरोपी ने किया प्राणघातक हमला

BHIND | भिण्ड: जिले के ऊमरी थाना में पुलिसकर्मियों पर एक आरोपी द्वारा प्राणघात हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विष्णु नामक शराबी व्यक्ति को पुलिस ने बाजार में शराब के नशे में उत्पात मचाने के कारण ऊमरी तिराहे से गिरफ्तार किया था। पुलिस जब शराबी को थाने लाई तो किसी बात को नहीं सुनने पर उसने दो पुलिसकर्मियों पर लोहे की गैती से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का भिण्ड जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि दूसरे कर्मी को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। फिल्हाल आरोपी ऊमरी थाना पुलिस की हिरासत में है।

Back To Top