भिंड में वारदात की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Bhind Shahar Kotwali

भिंड। शहर कोतवाली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिंड में गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ लोग योजना बना रहे है जिस सूचना पर पुलिस ने पुराने रेल्वे स्टेशन के खंडहर में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए। वहीं पुलिस पूछातछ के दौरान आरोपियों ने अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करने की बात को कबूला।