मंत्री कमलेश्वर पटेल ने महिला को धक्के मारकर बाहर निकाला, वीडियो वायरल

Minister Kamleshwar Patel viral video

रीवा। कमलनाथ सरकार में एक और मंत्री का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मंत्री रोती बिलखती एक महिला को अपने मीटिंग कक्ष से बाहर निकालते दिख रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ किए गए गलत बर्ताव का वीडियो वायरल हुआ था और अब एक और मंत्री का महिला को अपने मीटिंग कक्ष से बाहर निकालते वीडियो वायरल हुआ है।

दरअसल यह वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा का बताया जा रहा है जहां एक प्रेसवार्ता ले रहे कमलनाथ सरकार के मंत्री कमलेश्वर पटेल के पास एक महिला रोती बिलखती हुई अपनी गुहार लेकर पहुंची लेकिन मंत्री ने महिला की एक ना सुनी और उसे धक्के देते हुए मीटिंग कक्ष से बाहर निकाल दिया।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा को भी कमलनाथ सरकार पर तंज कसने का मौका मिल गया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्विट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि