एमपी बोर्ड 12वी रिजल्टः पीथमपुर की मनीषा और शिवम ने किया टाॅप

pithampur MP board 12th exam

पीथमपुर। एमपी बोर्ड 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें धार जिले के पिथमपुर की छात्रा ने टाॅप किया है। पीथमपुर पब्लिक स्कूल की मनीषा नायर ने साइंस फेकल्टी में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले की मेरिट लिस्ट में पहला सथान पाया है।

  • मनीषा नायर, साइंस फेकल्टी में 95.2 प्रतिशत अंक
  • शिवम गर्ग, काॅमर्स फेकल्टी में 92.2 प्रतिशत अंक

  • मनीषा को जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान
  • शिवम गर्ग ने भी जिले में किया टाॅप

वहीं दूसरी ओर सेंट जाॅन स्कूल के शिवम गर्ग ने काॅमर्स फेकल्ट में 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाॅप किया है। जहां एक ओर मनीषा नायर ने परीक्षा शुरू होने के पहले हर दिन 6 घंटे पढ़ाई करने तो वहीं शिवम गर्ग ने हर दिन 8 घंटे पढ़ाई करना इस सफलता का मूल मंत्र बताया है।