बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार को हुआ कोरोना

Corona Virus COVID-19

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (IPS Rahul Kumar) की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना वाॅरियर के रूप में एसपी राहुल कुमार निरंतर लोगों को जागरूक करने के लिए पहल कर रहे थे लेकिन अब राहुल कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

IPS Rahul Kumar Lodha

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बीते सोमवार को ही थाना प्रभारियों की बैठक ली थी साथ ही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह से भी संपर्क में रहे हैं। हालांकि बुरहानपुर एसपी को कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद अब संपर्क में आए लोगों को कोविड19 का टेस्ट कराने की अपील की गई है।