मुख्यमंत्री के आदेश, माफ़ियाओं के खि़लाफ पूरी ताकत से अभियान जारी रखें

भोपाल। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कलेक्टर्स और सभी कमिश्नर्स, आई.जी. और एस.पी स्तर के अधिकारियों से प्रथम सत्र में संवाद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी क्षमता, समर्पण, ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करने के निर्देश दिए जबकि जिला कलेक्टर, विभागीय अधिकारी और उनके अमले को प्रदेश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की अपील की।

  • अब 29 दिन काम और 1 दिन होगी समीक्षा
  • प्रदेश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से की वीडियो कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित एजेंडा के अनुसार मासिक समीक्षा की जाएगी जबकि माह में 29 दिवस काम और एक दिन समीक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मासिक समीक्षा सु-शासन का एक सशक्त माध्यम है। वहीं मिलावटियों और माफियाओं के विरूद्ध पूरी ताकत से अभियान जारी रखने को कहा। वीडियो काॅन्फ्रेंस में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author