भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro) रेल परियोजना का शिलान्यास कर दिया है। बता दें कि यह कार्यक्रम एमपी नगर जोन वन स्थित गायत्री मंदिर के पास आयोजित किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि भोपाल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत 27.87 किलोमीटर के 2 कॉरीडोर बनेंगे। एक कॉरीडोर करोंद सर्कल से एम्स तक 14.94 किलोमीटर और दूसरा भदभदा चैराहा से रत्नागिरि चैराहा तक 12.88 किलोमीटर का होगा जिसकी कुल लागत 6941 करोड़ 40 लाख होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भोपाल मेट्रो का नाम भोज मेट्रो करने की घोषणा की। बता दें कि भोज मेट्रो में कुल 28 स्टेशन बनेंगे। अंडर ग्राउण्ड सेक्शन 1.79 किलोमीटर का होगा, जिसमें 2 स्टेशन बनेंगे। हालांकि पहला भाग दिसम्बर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More