CM Shivraj in Vidisha : विदिशा में किसानों से बोले सीएम शिवराज – भैया कोई चिंता मत करियो…

CM Shivraj Singh Chouhan at rain affected areas tour in Vidisha and Sagar

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के ओला प्रभावित किसानों से चिंता न करने की बात कहते हुए हर संभव मद्द का भरोसा दिया है.  मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होने कहा कि – आज मैं ओला प्रभावित विदिशा और सागर जिले के दौरे पर जा रहा हूं. मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से फोन पर चर्चा कर प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है. सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मेरे किसान भाई-बहनों अपने आप को अकेला मत समझना,संकट की इस घड़ी में आपको पार निकालकर ले जाऊंगा.