चाय पर चर्चा : सीएम शिवराज से मिले मंत्री हरदीप सिंह डंग

भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ चाय पर चर्चा की। मंत्री हरदीप सिंह डंग ने बताया कि मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उर्जा विभाग के जरिए प्रदेश को आगे लेजाने पर चर्चा हुई। बताया गया कि कुसुम योजना के जरिए किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा। जानकारी दी गई कि 10 घंटे किसानों को लाइट दी जाएगी जबकि स्टाॅक बचने पर किसान के खाते में राशि दी जाएगी। वहीं रूफ टाॅप योजना के तहत बिल्डिंगों पर लगने वाले सोलार सिस्टम को लेकर भी चर्चा हुई।

  • प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा
  • ऊर्जा विभाग की भूमिका पर चर्चा की गई
  • मुख्यमंत्री ने कार्योें के बारे में जानकारी लीः मंत्री

You May Also Like

More From Author